पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीआरपी आरपीएफ मुलाजिमों पर जुआरियों से मिलीभगत का आरोप

जीआरपी-आरपीएफ मुलाजिमों पर जुआरियों से मिलीभगत का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशन पर सरेआम चलता है जुआ

स्टेशनके प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर सरेआम जुआ खेला जाता है। मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि जीआरपी आरपीएफ के मुलाजिमों की जुआरियों के साथ मिलीभगत है। इसी कारण वहां से कभी जुआरियों को नहीं पकड़ा जाता। हालांकि पोस्ट कमांडर अमित कुमार शर्मा का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्लेटफार्म पर जुआ नहीं खेला जाता।

अकसरवहां नाका होता था, रविवार को नहीं था : दोमोरियापुल पर अकसर दिन-रात पुलिस मुलाजिमों का नाका रहता था, लेकिन रविवार को वहां एक भी मुलाजिम नहीं था। अगर वहां पुलिस होती तो शायद विक्की की जान बच जाती। पुल के पास ही एसोसिएशन की तरफ से शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम था, जिसे रद्द कर दिया गया। हालांकि एसोसिएशन ने रेलवे के ऑफिसरों से पौधे लगवा लिए थे।

मां शशि रोते हुए बोली-कातिलां ने विक्की दी कंजक (यानि बेटी) दा ख्याल वी नहीं कित्ता, मार दित्ता मेरे पुत्तर नू। प|ी रितु पगला सी गई थी। पिता की मौत से अनजान बाहर गली में विक्की की बेटी साइकिल पर बैठी थी। सोमवार को विक्की का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

बरामद चाकू

पप्पू टी स्टाल के चालक ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति भागते हुए सेंट्रल मिल में चला गया था।

विनोद कुमार मित्तू उर्फ विक्की और िरतु

विक्की की पांच साल की बेटी तपस्या यूकेजी में पढ़ती है।