हरबंस नगर में जगराता
जालंधर| न्यूवेलफेयर सोसायटी हरबंस नगर की ओर से मां भगवती का जागरण करवाया गया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी मंगला भारती ने कहा कि नवरात्रों में कन्या की पूजा करते हैं, वहीं कन्या भ्रूण हत्या कुरीति समाज को खोखला कर रही है। साध्वी हरि अर्चना भारती, वीणा भारती, मीनाक्षी भारती, संदीप भारती और जगदीश भारती ने मां की भेंटों का गायन किया।