पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिस्थितियां नहीं बदलेंगी, खुद को बदलना होगा

परिस्थितियां नहीं बदलेंगी, खुद को बदलना होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबपुलिस को तनाव रहित बनाने के लिए जिला जालंधर देहाती पुलिस ने मास्टर माइंड अबैक्स और पी.थैरेपी के सहयोग से इंटरेक्शन सेशन फॉर पुलिस पर्सोनल (द पावर आॅफ फाइव मिनट्स) करवाया गया। इसमें एसएसपी जालंधर देहाती नरिंदर भार्गव बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जबकि एसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, डीएसपी परमिंदर सिंह हीर सरपंच हरदीप तग्गड़ विशेष तौर पर शामिल हुए।

एसएसपी नरिंदर भार्गव ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कहा तो सब-डिवीजन फिल्लौर के सभी पुलिस कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन देने का वादा किया जबकि खुद एसएसपी भार्गव ने पांच हजार रुपए दिए, एसपी खख ने पांच हजार रुपए और सरपंच हरदीप तग्गड़ ने पुलिस के इस फंड के लिए 11 हजार रुपए का वादा किया।

समारोह में ट्रेनर ने जहां पुलिस कर्मियों को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए टिप्स दिए वहीं सभी को पी.थैरेपी की पांच मिनट तकनीक की विधि बारे बताया। ट्रेनर ने बताया, परिस्थितियां नहीं बदलेंगी बल्कि खुद को परिस्थितियों के अनुसार बदलना होगा। एसपी खख ने भी पुलिस मुलाजिमों को संबोधित किया। डीएसपी फिल्लौर ने सभी का धन्यवाद किया।

एसएसपी नरिंदर भार्गव ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कहा तो सब-डिवीजन फिल्लौर के सभी पुलिस कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन देने का वादा किया।