पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात तेल वाली गली में आग लगने की झूठी सूचना दी

देर रात तेल वाली गली में आग लगने की झूठी सूचना दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और पीसीआर टीम पौना घंटा भटकती रही

भास्करन्यूज|जालंधर

पुलिसकंट्रोल रूम में रात पौने ग्यारह बजे के करीब एक मोबाइल नंबर से फोन आया। सूचना मिली कि तेल वाली गली में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां निकल गईं।

एक ज्योति चौक की तरफ से और दूसरी ब्रैंडरथ रोड से। पौना घंटा बाजारों में भटकती रहीं, लेकिन कहीं आग लगी नहीं मिली। सूचना देने वाले के मोबाइल पर रिंग की तो उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस कंट्रोल रूम से पीसीआर की टीमें भी मौके पर गईं। इलाके का राउंड लगाया। आग लगने की तसल्ली करके फायर ब्रिगेड लौट गई। सब फायर अफसर जस्सी ने कहा कि ये महीने भर में तीसरी झूठी सूचना है।

कालट्रेस सिस्टम नहीं फायर ब्रिगेड के पास|जिस नंबरसे कॉल रही है, उसकी लोकेशन और मालिक का नाम जानने के लिए दमकल के पास ट्रेकिंग सिस्टम नहीं है। मौके पर पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि अगर दमकल और पीसीआर में तालमेल बैठ जाए, तो कई मामलों में पीसीआर दमकल से पहले पहुंच कर स्पॉट को क्रॉस चैक कर सकती है।