पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची का मामला आज डीसी के सामने रखेगी कमेटी

बच्ची का मामला आज डीसी के सामने रखेगी कमेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल से अचानक गायब हुई चार महीने की बच्ची के मामले को सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति जिला हेल्थ सोसायटी की डीसी के साथ 19 सितंबर को होने वाली मीटिंग में उठाएगी। समिति के एनजीओ सदस्य सुरिंदर सैनी ने कहा कि 19 सितंबर को उनकी डीसी कमल किशोर यादव के साथ मीटिंग में है। इसमें वह संगोवाल की रहने वाली चार महीने की बच्ची मधु के मामले को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चार महीने की बच्ची पहले तो इलाज के लिए तड़पती रही। बाद में बच्ची और उसकी फाइल के गायब हो जाने से सिविल अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते है। उन्होंने कहा कि पहले तो कोई मरीज बिना डाक्टर से छुट्टी लिए कैसे खुद ही जा सकता है और साथ में अपनी फाइल कैसे लेकर जा सकता है। इससे सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा होता है। वह डीसी से कहकर सिविल अस्पताल में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति की भी मांग करेंगे।