पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर कॉम ने कैंट दफ्तर को बड़िंग शिफ्ट किया, लोगों ने किया विरोध

पावर कॉम ने कैंट दफ्तर को बड़िंग शिफ्ट किया, लोगों ने किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट|पावर कॉमने कैंट के दफ्तर को अचानक बड़िंग शिफ्ट कर दिया है। इससे मोबाइल टावर की समस्या झेल रहे लोगों को एक परेशानी में डाल दिया। लोगों का कहना है कि कैंट में करीब 4 हजार उपभोक्ता हैं। आसपास के इलाके भी इसी दफ्तर के तहत आते थे। यहीं बिल जमा होते थे। वह लोगों को बड़िंग जाना पड़ेगा। एसडीओ परमजीत सिंह का कहना है कि कैंट दफ्तर की बिल्डिंग खस्ताहाल थी। सारा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड होने जा रहा है। सिर्फ कॉमर्शियल दफ्तर ही शिफ्ट हुआ है। दफ्तर शिफ्ट करने के विरोध में एक शिष्टमंडल पावर कॉम के उच्चाधिकारी से मिला। इसमें भाजपा नेता संजय कालड़ा, हरप्रीत सिंह भसीन, अमृतपाल सिंह लवली, जोगिंदर सिंह टीटू, हरशरण सिंह चावला, रूप लाल शामिल थे। उन्हें अधिकारियों ने रिपेयर के बाद दोबारा दफ्तर कैंट लाने की बात कही है।