- Hindi News
- गुरुनानक लैब के मालिक के घर से निकले तीन सांप
गुरुनानक लैब के मालिक के घर से निकले तीन सांप
गुरुनानकपुरा ईस्ट में गुरु नानक लैब के मालिक के घर से तीन सांप निकले। सपेरे को बुला कर तीनों सांपों को बाहर निकाला गया। इलाके के लोगों का कहना है कि इलाके में सफाई होने के कारण सांप निकल रहे हैं।
गुरुनानकपुरा ईस्ट के अतिन अग्निहोत्री ने बताया कि सुबह उनके घर में उन्होंने तीन सांपों को देखा। उन्होंने लद्देवाली पार्क के पास स्थित सपेरे को बुलाया, जिसने सांप बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि अभी भी इलाके में कई सांप हैं क्यो कि कार्पोरेशन की ओर से इलाके में सफाई नहीं करवाई जाती है। इसके कारण सांप रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सफाई और सांप पकड़ने वाला मुहैया करवाने की मांग की है।
सपेरे ने तीनों सांपों को पकड़ा।