पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्टाफ ही बांटें नीले कार्ड : कांग्रेसी पार्षद

सरकारी स्टाफ ही बांटें नीले कार्ड : कांग्रेसी पार्षद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|पंजाब सरकारकी आटा-दाल स्कीम की गेहूं और नीले कार्ड सिविल सप्लाई विभाग की बजाय अकाली-भाजपा नेता बांट रहे हैं। इनमें विधायक मनोरंजन कालिया, सीपीएस केडी भंडारी, जंगलात मंत्री भगत चूनी लाल भी शामिल हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस के डायनामिक ग्रुप के पार्षद वीरवार को डीसी कमल किशोर यादव के पास पहुंचे। मांग की कि नीले कार्ड बांटने का काम सिर्फ सरकारी अफसर करें।

प्रतिनिधि मंडल में पार्षद बाल किशन बाली, पार्षद पति मोहिंदर सिंह गुल्लू, मेजर सिंह, पार्षद सिमरंजीत सिंह बंटी भी शामिल थे।