- Hindi News
- सेहत महकमे ने अजय ट्रेडिंग कंपनी में की छापामारी
सेहत महकमे ने अजय ट्रेडिंग कंपनी में की छापामारी
हेल्थडिपार्टमेंट ने पठानकोट रोड स्थित मिनरल वाटर बनाने वाली अजय ट्रेडिंग कंपनी में छापामारी की। डीएचओ बलविंदर सिंह और जिला फूड सेफ्टी अफसर सुखराव सिंह की टीम ने पानी के दो सैंपल और पैकिंग जूस के भी दो सैंपल भरे। टीम ने कहा कि उनको बार-बार अजय ट्रेडिंग कंपनी के पानी की शिकायत रही थी, जिसको लेकर आज छापामारी कर सैंपल भरे गए हैं। सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
पठानकोट रोड िस्थत सराभा नगर की गली नंबर में जांच करती हेल्थ टीम।