पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोमोरिया पुल के नीचे बनेगा फायर स्टेशन, दुकानदारों का विरोध

दोमोरिया पुल के नीचे बनेगा फायर स्टेशन, दुकानदारों का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|नगर निगमने 22 लाख रुपए की लागत से दमोरिया पुल के नीचे फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने को मंजूरी दे दी है। टेंडर जारी हो गए हैं। ये प्रोजेक्ट रैण बसेरा के साथ सटा होगा। यहां पर कुछ ही दिन पहले दुकानदारों ने पौधारोपण किया है। पार्क बनाने का काम प्राथमिक स्टेज पर है। जहां लोग ग्रीन बेल्ट बना रहे हैं, वहां पर उक्त प्रोजेक्ट लगाने का दुकानदारों ने विरोध किया है। मेयर सुनील ज्योति के नाम मांगपत्र देकर कहा है कि ग्रीनरी खराब की जाए।

संत सिनेमा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ललित मेहता ने कहा है कि फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने से ग्रीनरी खत्म हो जाएगी। एसोसिएशन ने शहीद भगत सिंह के नाम पर पार्क बनाया है।