- Hindi News
- जालंधर|भार्गव कैंपकी पुलिस ने अनाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी
जालंधर|भार्गव कैंपकी पुलिस ने अनाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी
जालंधर|भार्गव कैंपकी पुलिस ने अनाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी कर दो युवकों को 2 ग्राम हेरोइन और 95 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा है। भार्गव कैंप थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि उन्होंने अनाखा वाले बाग के पास नाका लगाया हुआ था। तभी दोनों को पकड़ा गया। युवकों की पहचान सुदेश कुमार उर्फ सन्नी निवासी वडाला और प्रवीन उर्फ पम्मी निवासी दियोल नगर के रूप में हुई है।
हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ दो युवक पकड़े