पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉब मिलने से युवती ने जहरीला पदार्थ निगला

जॉब मिलने से युवती ने जहरीला पदार्थ निगला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करियरबनाने के लिए जॉब ढूंढ रही युवती को जब सफलता मिली तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे साबूवाल की परमिंदर कौर की मौत हो गई।

थाना प्रभारी लोहियां ने बताया - परमिंदर के दादा चरण सिंह ने बताया कि वह दोपहर तक अपने खेतों में थे। तभी सूचना मिली पोती की तबीयत खराब हो गई है। वह उसे लोहियां अस्पताल ले गए जहां से हालत बिगड़ने पर वह उसे घई अस्पताल जालंधर ले आए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चरण सिंह ने बताया कि परमिंदर अपने करियर को लेकर चिंतित रहती थी। उसे कोई जॉब भी नहीं मिल रही थी। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

नकोदर|फ्रांस कादो बार वीजा रिजेक्ट होने से मुद्दां का रणजीत सिंह इतना हताश हुआ कि उसने जहरीली दवा खाकर जान दे दी। 19 साल के रणजीत के पिता फ्रांस में ही रहते हैं। रणजीत के चाचा संतोख िसंह ने बताया कि फ्रांस का वीजा लगने से वह परेशान रहता था। बीते दिनों उसने कोई जहरीली चीज खा ली थी। उसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वह उसे डीएमसी लुधियाना ले गए। वहीं, रणजीत की मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। विदेश जाने के लिए लगातार प्रयास में था लेकिन उसका वीजा रिजेक्ट हो जाता था।

फ्रांस का वीजा लगा तो जहर खाया

जालंधर|राम नगरके रहने वाले व्यक्ति ने घर में गलती से फिनाइल निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। राम नगर के रहने वाले सोहन लाल पुत्र प्रकाश राम ने पुलिस को दिए बयान में कि उसने गलती से फिनाइल की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। हालांकि चर्चा यह है कि उसने जमीनी झगड़े में अपनी छोटे भाई से तंग आकर फिनाइल खाई।