पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची से रेप के मुख्यारोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

बच्ची से रेप के मुख्यारोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| गांवबीहड़ा में चार साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को चार महीने के बाद भी पुलिस हिरासत में नहीं ले रही है। पिता ने प्रेसवार्ता में कहा कि 19 मई को तीन व्यक्ति उसकी चार साल की बच्ची को उठाकर खेतों में ले गए और जबरदस्ती की। थाना माहिलपुर में 20 मई को धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। जिसमें दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया, तीसरे आरोपी को पकड़ा नहीं जा रहा है। साथ आए पूर्व विधायक शिंगारा राम ने कहा कि पंचायत मैंबर मुख्य आरोपी को सत्ताधारी पार्टी के नेता की शह पर बचाया जा रहा है। बच्ची के इलाज के लिए विदेश से जब तीन लाख रुपए आए, तो उक्त मुख्य आरोपी ने शर्त रखी की अगर वो राजीनामा करेंगे, उसके बाद ही वो पैसे उनको देगा। उक्त आरोपी ने ही बलात्कार करने वाले एक अन्य आरोपी मुरारी लाल को भगाने की साजिश रची थी, जिसको की पुलिस ने नंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। गंभीर हालत में बच्ची का इलाज पीजीआई में चल रहा है।