- Hindi News
- धार्मिक जगह के सेवादार पर मारपीट का आरोप
धार्मिक जगह के सेवादार पर मारपीट का आरोप
जालंधर| मारपीटके मामले को लेकर किशनपुरा की रहने वाली महिला और उसके परिजनों ने थाना तीन में हंगामा कर दिया। किशनपुरा की रहने वाली सीमा ने बताया कि वीरवार शाम को जब वह 16 साल की बेटी के साथ श्री देवी तालाब मंदिर के पीछे स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई, तो वहां के सेवादार ने माथा टेकने से मना कर दिया। जब उसने माथा टेका, तो सेवादार, उसकी बहन, मामी और मामी के बेटे ने उसको पीट दिया। वह थाना तीन की पुलिस के पास आई, तो पुलिस ने मामला 8 नंबर थाने का कहकर उन्हें भेज दिया।