रामलीला LIVE
विष्णु जी ने नारदमुनि को दिया वानर रूप, राम जन्म और श्रवण नाइट का मंचन
शिवबाड़ी मंदिर, मखदूमपुरा |श्री दुर्गा ड्रामिटक कलब राम लीला कमेटी शिव बाडी मंदिर मखदुमपुरा में श्रवण नाइट का मंचन किया गया। श्रवण कुमार अपने माता-िपता को तीर्थ यात्रा के लिए निकले, लेकिन पूरा नहीं कर सके।
कीर्ति नगर लाडोवाली रोड |श्रवण कुमार राम जन्म का मंचन किया गया।
भास्करन्यूज | जालंधर
भगवानशिव मंदिर रामलीला क्लब कीर्ति नगर लाडोवाली रोड में रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रवण कुमार राम जन्म का मंचन किया गया। सीन का आगाज श्री विष्णु (गुरप्रीत) नारद मुनि (नरिंदर) के संवाद से हुआ। भगवान विष्णु विश्राम कर रहे थे, तभी नारद मुनि उनके पास आते हैं। मुनि लक्ष्मी जी के स्वयंवर होने की बात कहते हैं। इसके लिए वह श्री विष्णु से उनकी मोहक छवि रूप मांगते हैं।
मुनि कहते हैं कि आपकी छवि रूप से उनका कल्याण हो जाएगा। वरदान देते हैं और वह स्वयंवर में पहुंच जाते है। जहां लक्ष्मी (उपकार) विष्णु जी के ही वरमाला डाल देते हैं। यह देख मुनि हैरान थे, क्योंकि उन्होंने तो अपना रूप उन्हें दिया हुआ था। फिर वह आईने में चेहरा देखते हैं, जो वानर रूप का था। तभी मुनि उन्हें श्राप देते हैं कि यही वानर रूप आगे चल कर उनकी मदद करेंगे। जो रूप था हनुमान जी का।
येहैं कमेटी सदस्य
डायरेक्टररवि बमोत्रा, प्रधान हैप्पी शर्मा, पंकज मदान और अतिथि ऋषिकेष वर्मा और बलबीर भूरेवाल थे।
सोढल |न्यू नव युवक राम लीला कमेटी की ओर से श्रवण कुमार को तीन लगने का दृश्य फिल्माया गया।
राम जन्म |गणेश ड्रामाटिक क्लब मोहल्ला जगपुरा में राम जन्म का दृश्य फिल्माया गया।
बेअंत सिंह पार्क |यहां रामलीला कमेटी की तरफ से राम जन्म का मंचन किया गया।