स्वामी मोहनदास आश्रम में हवन यज्ञ आज
जालंधर | स्वामीमोहन दास आश्रम अमृतसर बाईपास में हरिद्वार और जालंधर के आश्रमों में विश्व शांति और नवरात्रों के शुभ अवसर पर 25 सितंबर की सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे बाद दोपहर तीन से पांच बजे तक हवन यज्ञ होगा। दो अक्टूबर को स्वामी मोहन दास की पहली बरसी श्रद्धांजलि समारोह सुबह साढ़े दस बजे होगा। इसी दिन सुबह दस बजे हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली जाएगी।