खालसा कालेज में केजीएम हॉकी लीग 27 से
जालंधर | हॉकीके बाबा बोहड़ के तौर पर जाने जाते हॉकी कोच स्वर्गीय भूपिंदर सिंह की याद में पूर्व हॉकी खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और जॉनेक्स स्पोर्ट्स की तरफ लड़कियों की केजीएम हॉकी लीग 27 सितंबर को लायलपुर खालसा कालेज जालंधर में करवाई जाएगी।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कस्टम आफिसर दलजीत सिंह और कुलबीर सिंह सैनी ने बताया कि भाग लेने वाली टीमों में हैट्रिक हीरोज़ तरनतारन, रेड रॉकेट्स अमृतसर, स्कोरिंग एंजल्स जालंधर, स्टिक मैगनेट्स जालंधर, शार्प शूटर्स जालंधर, टीम डायनामाइट जालंधर, शूटिंग स्टार्स अमृतसर और येलो ड्रेगन्स तरनतारन शामिल हैं। मुकाबले सिक्स साइड की तर्ज पर करवाए जाएंगे। उद्घाटन कालेज के प्रिंसिपल डाॅ. गुरपिंदर सिंह समरा करेंगे।