- Hindi News
- सूर्या माडल स्कूल में पतंजलि योग समिति का योग शिविर
सूर्या माडल स्कूल में पतंजलि योग समिति का योग शिविर
जालंधर | बच्चोंको सर्दियों में पेश रही बीमारियों से योग के माध्यम से हल करने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति की ओर से तीसरा योग शिविर सूर्या माडल स्कूल न्यू माडल हाउस में शुरू किया गया। जिसका उदघाटन प्रिंसिपल अंजन सोढी ने किया। उन्होंने बच्चों को कहा कि हमारे शहीदों ने दिव्य भारत को लेकर बलिदान दिया था। परंतु आजादी के बाद देश की हवा, पानी और देश की दवाई तक को शुद्ध रखना मुश्किल है। आचार्य रजनीश कुमार ने बच्चों को प्राणायाम और आसन सिखाएं। नरिंदर भगत, सविता, कृष्ण लाल, ज्योति और किरन मौजूद थी।