- Hindi News
- ह्यूमन राइट्स काउंसिल को मजबूत करेंगे : कोहली
ह्यूमन राइट्स काउंसिल को मजबूत करेंगे : कोहली
जालंधर | ऑलइंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल की मीटिंग रजिंदर कोहली की प्रधानगी में मंगलवार को कोट रामदास में हुई। कोहली ने बताया कि इसमें पंजाब प्रधान लकी वासुदेव ने पंजाब के वाइस प्रधान सुखदेव सिंह, जालंधर वाइस प्रधान नरिंदर सिंह, महिला विंग की वाइस प्रधान कुलदीप कौर को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि पंजाब में काउंसिल को मजबूत करेंगे। मौके पर चेयरपर्सन अंजु वासुदेव, गुरविंदर सिंह मठारू, सन्नी सुमन, संजीव कुमार, बलविंदर कौर, गुरमीत चंद, लखविंदर सिंह, परमजीत कौर बिंदर, मनजीत कौर, लवली और सुपिंदर सिंह सोढी मौजूद रहे।