- Hindi News
- दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज में लोहा मार्केट प्रधान गुलशन शर्मा सम्मानित
दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज में लोहा मार्केट प्रधान गुलशन शर्मा सम्मानित
जालंधर | गुरुरविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी के छह आयुर्वेदिक कॉलेजों की कॉन्वोकेशन दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज में संपन्न हुई। डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
इसी दौरान दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज की लोकल मैनेजिंग कमेटी के मैंबर और लोहा मार्केट के प्रधान गुलशन शर्मा को भी खास तौर पर सम्मानित किया गया। गुलशन शर्मा को यह सम्मान यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. ओपी उपाध्याय ने दिया। उनके साथ एमपीएमआई के एडमिनिस्ट्रेर एमएल ऐरी और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार भी मौजूद रहे। समारोह में प्रिंसिपल सीएल कोछड़ भी थे।