बसपा ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
जालंधर | बहुजनसमाजपार्टी (बसपा) लोक सभा जालंधर के इंचार्ज कमल देव जंडूसिंघा, जगदीश राणा, चमन लाल प्रधान और अन्य साथियों ने बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर के प्रीनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली-भाजपा और अन्य पार्टियां के ढोंगी दलित नेता डॉ. अंबेडकर के पैरोकार नहीं बल्कि उनकी विचारधारा को ठेस पहुंचा रहे हैं। जो पार्टियां बाबा जी की विचारधारा से सहमत नहीं वे दलित समाज की भलाई के लिए क्या काम करेंगी। ऐसे नेता बाबा जी के इस दिवस पर केवल वोट बैंक हासिल करने के लिए कोरे भाषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी परिवार समय-समय पर दलितों की वोटों से अपनी जीत हासिल कर रहे है। उन्हें तो बाबा जी का नाम लेने का भी हक नहीं है। इनके पूर्वजों ने गोलमेज कांफ्रेंस (लंदन) में भी बाबा साहिब के विरोध में वोट डाली थी और वह भी उस नाजुक दौर में जब बाबा साहिब दलितों को उनके हक दिलवाने के लिए, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे। बाद में बाबा साहिब के जालंधर पहुंचने पर भी चौधरी परिवार ने उनका विरोध किया था।