कीर्तन दरबार की तैयारियों के लिए बैठक
जालंधर | सर्वधर्म वेलफेयर सेवा सोसायटी की ओर से चालीस मुक्तों और समूह शहीद सिंह सिंघानियों की याद में महान कीर्तन दरबार 10 जनवरी को लम्मा पिंड चौक नजदीक चारा मंडी में करवाया जा रहा है। इस संबंधी सोसायटी के प्रधान रणजीत सिंह राणा ने बताया कि इस कीर्तन दरबार में संत महापुरुष, रागी जत्थे हाजरी भर कर संगतों को गुरु चरणों के साथ जोड़ेंगे। यह फैसला सोसायटी की बैठक में लिया गया। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। इस बैठक में जसविन्द्र सिंह जस्सा, चंचल सिंह सोढ़ी, बलविन्दर सिंह, कुलदीप सिंह कीपा, दलजीत सिंह हैप्पी, किरनदीप सिंह रंधावा, पवन कुमार, दीपक कुमार ज्योति, फुम्मन सिंह, रवनीत सिंह लाडा, आजादबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजार सिंह, अर्शदीप सिंह, राम सिंह, कुलविन्द्र सिंह, शरनजीत सिंह, जगजीत सिंह मौजूद थे।