पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु नानक पुरा में कीर्तन दरबार सजाया

गुरु नानक पुरा में कीर्तन दरबार सजाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | कीर्तनदरबार सेवा सोसायटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित कीर्तन दरबार गुरु नानक पुरा चौगिट्टी में करवाए गए। इस में सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई ओंकार सिंह, भाई बलविन्दर सिंह रंगीला चंडीगढ़ वाले, भाई मनिन्द्र सिंह श्री नगर वाले, भाई जगजीत सिंह आदि रागी जत्थों ने कीर्तन द्वारा हाजरी भरकर अमृतमय बाणी से संगत को निहाल किया। समागम के दैारान विशेष तौर पर पहुंचे बाबा बलविन्दर सिंह जौहलां वालों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके हरदीप सिंह राहलों, कुलवंत सिंह मन्नन, भाई साहिब सिंह, दलजीत सिंह बेदी, हरप्रीत सिंह अमृत, सुरेन्द्र सिंह, बलविन्दर सिंह मौजूद थे। मंच संचालन की सेवा ज्ञानी गुरमीत सिंह ने निभाई।