पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल टाउन गुरुद्वारे से 26 को सजेगा नगर कीर्तन

सेंट्रल टाउन गुरुद्वारे से 26 को सजेगा नगर कीर्तन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरुगोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से 26 दिसंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया पंज प्यारों की अगुवाई में सजाया जा रहा है। इस संबंध में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मोहन सिंह ढींढसा और ज. सैक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह नगर कीर्तन समूह सिंह सभाओं, सेवा सोसायटियों, स्त्री सत्संग सभाओं, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटियों, सिख तालमेल कमेटी और गतका अखाड़ों के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मुहल्ला गोबिंद गढ़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा।

इस नगर कीर्तन के लिए विभिन्न व्यापारिक सामाजिक संगठनों के साथ तालमेल किया जा रहा है। इस संबंधी संपर्क अभियान कमेटी के सदस्यों ने सभी संगठनों को नगर कीर्तन का स्वागत करने संगतों के लिए लंगर लगाने की अपील की। जिसके लिए उन्होंने बहुत ही उत्साह के साथ संगतों की सेवा करने का भरोसा दिया। इस संपर्क अभियान तहत कमेटी के सदस्यों ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रीत नगर की कमेटी के प्रधान भाई छनबीर सिंह, ज. सैक्रेटरी महिन्द्र सिंह रेरु से मुलाकात कर उन्हें नगर कीर्तन में शामिल होने की विनती की। इस मौके प्रो. मनजीत सिंह, तेजिन्द्र सिंह परदेसी, हरभजन सिंह सैनी, गुरमेल सिंह, हरप्रीत सिंह नीटू, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह सेहरा, इंद्रप्रीत सिंह, भूपिन्द्रपाल सिंह खालसा, ज. इंद्रजीत सिंह, बख्शीश सिंह, हरजोत सिंह लक्की, सुखदेव सिंह गांधी, सुखविन्द्र सिंह, भजन सिंह नंदड़ा, निर्मल सिंह गुलाटी, मनदीप सिंह चावला, गुनजीत सिंह सचदेवा, बलजीत सिंह, तेजिन्द्र सिंह भसीन, मनजीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह मन्नन और सरबजीत सिंह विरदी ने सभी संगतों को नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की।

गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से 26 दिसंबर को निकाले जानेे वाले नगर कीर्तन के लिए प्रबंधक कमेटी ने मंगलवा को शहर में संपर्क अभियान शुरू किया। -भास्कर