पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 94.3 माय एफएम पर ‘जियो दिलो से अवार्ड 3’ के नोमिनेशन शुरू

94.3 माय एफएम पर ‘जियो दिलो से अवार्ड-3’ के नोमिनेशन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | खेलके विकास के लिए काम कर रहीं जॉयदीप रातों रात स्टार बन गईं। वह स्पोर्ट्स की सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हॉकी खेलें और हॉकी के वही पुराने ग्लोरियस डे लौट आएं। वह आठ साल से हॉकी खेल रहीं हैं। खेल की ब्रांड एंबेसडर होने के नाते महिला स्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ बच्चों के स्कूलों में विजिट करती रहती हैं। वह वेबसाइट भी चला रही हैं, जिसके जरिए लोगों को पैसा, स्पोर्ट्स उपकरण डोनेट करने के लिए प्रयास कर रही हैं। जॉयदीप 94.3 माय एफएम के जियो दिल से अवार्ड सीजन-2 की विनर थीं।

जॉयदीप जैसे साधारण लोगों के असाधारण कामों को एकबार फिर दुनिया के सामने लाने के लिए माय एफएम अब जियो दिल से अवार्ड सीजन-3 लेकर आया है। इसके लिए नॉमिनेशन शुरू हो चुके हैं। अब तक सैकड़ों लोग खुद को या जान पहचान वालों को नॉमिनेट कर चुके हैं। अगर आप या आपके जानने वाले एजुकेशन, स्पोर्ट्स, एनवायरोमेंट, हेल्थ, पब्लिक सर्विस, ऑर्ट एंड कल्चर, वुमन वेलफेयर, चाइल्ड केयर और इकोनोमिक डेवलपमेंट के लिए काम कर रहे हैं। तो तुरंत उन्हें नॉमिनेट कीजिए। क्या पता अगले विनर आप ही हों। नॉमिनेशन फार्म आप www.myfmindia.com/jiyodilseawards से डाउनलोड कर सकते हैं या माय एफएम के दफ्तर से भी ले सकते हैं। भरे हुए फार्म 21 दिसंबर तक माय एफएम के दफ्तर 16 एससीओ पुडा कांप्लेक्स लाडोवाली रोड पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए सुनते रहिए 94.3 माय एफएम जियो दिल से।

साधारण लोगों के असाधारण काम को मिलेगी पहचान