पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएमवी कॉलेजिएट स्कूल की 400 छात्राओं ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लिया हिस्सा

केएमवी कॉलेजिएट स्कूल की 400 छात्राओं ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | केएमवीकॉलेजिएट स्कूल में सेशन 2014-15 में भी शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेजिएट स्कूल की 400 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कॉलेजिएट स्कूल में यह परीक्षा केएमवी के प्रिंसीपल डॉ. अतिमा शर्मा और केएमवी कॉलेजिएट स्कूल के इंचार्ज वीना दीपक की गाइडेंस में करवाई गई। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी भाषा से जोड़ कर रखते हैं। आज की युवा पीढ़ी के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं।