एचएमवी में स्किल डेवलपमेंट पर वर्कशॉप
जालंधर | एचएमवीके प्रतिभागियों नेे मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हायर एजुकेशन में स्किल डेवलेपमेंट पर करवाई गई वर्कशॉप में हिस्सा लिया। वर्कशॉप विज्ञान भवन दिल्ली में करवाई गई थी। इस वर्कशॉप में सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों ने हिस्सा लिया। विभिन्न यूनिवर्सिटी के वीसी और चुनिन्दा कालेजों के प्रिंसीपल भी विशेष रूप से इस वर्कशाप में मौजूद रहे। वर्कशॉप का मकसद विभिन्न शिक्षा संस्थानों के अध्यक्षों के उच्च शिक्षा के प्रति विचारों को प्रकाश में लाना और नवीन योजनाओं में उनके सुझावों को शामिल करना था ताकि उच्च शिक्षा में हस्त कौशल विकास को बढ़ावा मिले ओर उच्च शिक्षा का स्तर और अधिक बढ़ाया जा सके। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सभी प्रतिभागियों को इस क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहा। वर्कशॉप में डॉ. कंवलदीप कौर जोकि बी.वोकेशनल कोर्स की को-आर्डीनेटर हैं, ने भी हिस्सा लिया।