पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट सोल्जर के स्टूडेंट्स ने भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा रोकने का संदेश दिया

सेंट सोल्जर के स्टूडेंट्स ने भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा रोकने का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूणहत्यारोको, ट्रैफिक नियमों की पालना करने, दहेज प्रथा, जंगली जीवों की सुरक्षा का संदेश देते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन करवाया गया।

प्रिंसिपल रीना के दिशा-निर्देशों में करवाए गए फैंसी ड्रेस कंपीटिशन में बच्चों में भ्रूण हत्या पर संदेश देते हुए बच्चों ने कहा कि समाज मे लड़की को भी बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन यह अधिकार तो तब मिलेगा जब लड़की को पैदा होने दिया जाएगा। फैंसी ड्रेस में जाह्नवी ने पहला स्थान, मानसी ने दूसरा स्थान, अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल रीना ने कहा कि नौजवान मानसिकता को सही दिशा में लगाने की जरूरत है ताकि सामजिक बुराइयों रहित समाज बनाया जा सके। हमें लड़के और लड़के के बीच भेदभाव को मिटाना होगा। लड़कियों को भी लड़कों के समान अधिकार देकर उन्हें समाज में आगे लाना होगा।