घर में हमला करने पर 8 पर केस
घर में हमला करने पर 8 पर केस
जालंधर| बीतीविधानसभा चुनाव दौरान हुए मामूली झगड़े में हमला करने पर आठ लोगों पर नूरमहल थाना में इरादा कत्ल का मामला दर्ज हुआ है। लित्तरां के रहने वाले जगतार सिंह ने थाना में शिकायत दी थी कि वह अपनी कोठी में था, तभी मनजिंदर सिंह, हरजोत सिंह, जसकरण सिंह, हरनेक सिंह, लखबीर सिंह, हरनेक सिंह, रजिंदर सिंह, जसकरण सिंह तेजधार हथियारों से लैस होकर कोठी में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। मेरे परिवार वाले मुझे जख्मी हालत में नूरमहल सिविल अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी गुलशन कुमार शर्मा और एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच मामला विधानसभा चुनाव दौरान हुए झगड़े के साथ जुड़ा हुआ दिख रहा है। फिलहाल केस दर्ज हो गया है। सभी आरोपी फरार हैं।