पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारी और जिंद का पुतला फूंका

भंडारी और जिंद का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीकैंप में चार नवंबर को इलाके की महिला और उसके ससुरालियों के जलील करने के बाद पेंटर ने खुदकुशी कर ली। उसी मामले को लेकर इलाके के लोगों ने पार्षद पति जिंद पर धोखे से राजीनामा करवाने का आरोप लगा सीपीएस केडी भंडारी और पार्षद पति जतिंदर कुमार जिंद का पुतला फूंका।

गांधी कैंप की रहने वाली कौशल्या ने बताया कि उसके 32 साल के बेटा राजकुमार राजू ने उनके घर के सामने रहने वाली महिला सुरिंदर कुमारी के साथ मजाक किया था। जिस पर गुस्साई सुरिंदर कुमारी ने अपने ससुरालियों को बुला लिया था। इस पर सुरिंदर के पति मुन्ना, देवर हैप्पी, जेठ मन्ना और सास रानी ने आकर राजू के साथ मारपीट की। जिसके बाद चार नवंबर को राजू ने जहरीला पदार्थ खा खुदकुशी की थी। उस मामले को लेकर थाना एक की पुलिस ने सुरिंदर कुमारी और उसके ससुरालियों के खिलाफ 306 का मामला तो दर्ज किया, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया था। इलाके के लोगों का कहना था, कि उक्त आरोपी पार्षद पति जिंद के करीबी है, इसलिए पुलिस गिरफ्तार नहीं करती। इसी बात को लेकर इलाके के लोगों ने पहले भी कई बार धरना लगाया था।

गांधी कैंप की रहने वाली किरण देवी, दीपक और इलाके के लोगों ने बताया कि सोमवार को इलाके का रहने वाला व्यक्ति जगदीश राजू की मां कौशल्या को पेंशन लगवाने का झांसा देकर कचहरी ले गया। लोगों का आरोप है कि वहां पार्षद पति जिंद भी था। वो माता से राजू की मौत के राजीनामे के पेपर को पेंशन के पेपर कह अंगूठा लगवा रहे थे, कि इतने में इलाके के लोग वहां पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि उनको देख जिंद वहां से भाग गया। लोग जगदीश को काबू करके कांग्रेसी नेता अवतार हेनरी के पास ले गए। पहले तो जगदीश बोला नहीं बाद में जब पेपर पर गवाही वाली जगह पर जगदीश और जिंद का नाम था, तो वह मान गया। लोगों ने कहा कि जिंद धोखे से कौशल्या से पेपर पर दस्तावेज करवा मामला दबाना चाहता है। इसी बात को लेकर इलाके के लोगों ने सीपीएस केडी भंडारी और जिंद का पूतला फूंकता

वहीं पार्षद पति जतिंदर कुमार जिंद का कहना है कि उक्त इलाके के लोग कौशल्या का मकान हड़पना चाहते है, इसलिए इलाके के लोग उन पर झूठे आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि वह सोमवार को सारा दिन मेयर सुनीत ज्योति के पिता संस्कार में थे, तो वह कैसे कचहरी में कैसे हो सकते हैं।