- Hindi News
- लाल बाजार में एनआरआई की दुकानों को लेकर हंगामा
लाल बाजार में एनआरआई की दुकानों को लेकर हंगामा
शेखांबाजार से सटे लाल बाजार में मंगलवार सुबह एनआरआई की दुकानों को लेकर हंगामा हो गया। एनआरआई ने एक दुकानदार पर उसकी दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। हालांकि दुकानदार का कहना था कि उन्होंने दुकानें खरीदी हैं और उसके पास रजिस्ट्री भी है।
पुलिस ने रजिस्ट्री देखकर दोनों पक्षों को बुधवार सुबह थाने बुलाया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक बहसबाजी भी हुई, जिससे माहौल गरम रहा। इंग्लैंड से आए एनआरआई महिंदर पाल का कहना है कि लाल बाजार में उसकी दो दुकानें हैं। उसी में रिहायश भी है। उन्होंने देखभाल के लिए बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति को पॉवर ऑफ अटार्नी दी थी। बलविंदर के मन में लालच गया और उसने दुकानों की रजिस्ट्री प|ी बलवीर कौर के नाम कर दी। बलवीर कौर से दुकानदार यशपाल को रजिस्ट्री करवा दी गई। एनआरआई का कहना है कि उन्होंने दुकानों संबंधी अदालत में केस किया हुआ है, जिसका फैसला विचाराधीन है। दुकान पर अभी उसका कब्जा है। सोमवार रात यशपाल ने ताले तोड़कर दुकान पर कब्जा कर लिया। सुबह जब पता लगा तो वह बाजार पहुंचे।
मैंने 40 लाख दे दुकान खरीदी : दुकानदार
थानातीन के एएसआई जगदीश कुमार का कहना है कि दुकानदार यशपाल ने बताया कि उसने चालीस लाख रुपए देकर बलवीर कौर से दुकानें खरीदी है। बलविंदर सिंह को खुद महिंदर पाल ने पॉवर ऑफ अटार्नी दी है। बलविंदर ने बलवीर कौर को रजिस्ट्री करवाई। रजिस्ट्री होने के बाद बलविंदर ने उन्हें कब्जा दिलाया है। उन्हें नहीं पता था कि इन दुकानों का ऐसा कोई झगड़ा है। एएसआई का कहना है कि बुधवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाया है और यशपाल को फिलहाल दुकान पर जाने के लिए कहा है।