पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिस्ड कॉल को लेकर राजमिस्त्री के मर्डर में जीजा मुकर गया गवाही से, पति पत्नी बरी

मिस्ड कॉल को लेकर राजमिस्त्री के मर्डर में जीजा मुकर गया गवाही से, पति-पत्नी बरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांबड़ाके गांव कोहाला में करीब छह महीने पहले मिस्ड कॉल को लेकर राजमिस्त्री सतनाम सिंह के मर्डर में उसका ही जीजा सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट में मुकर गया। कोर्ट ने मर्डर के आरोप में पकड़े गए कोहाला के बलवीर सिंह और उसकी प|ी कुलदीप कौर को बरी कर दिया। पुलिस के रिकार्ड के अनुसार 3 जून की रात गांव कोहाला में सीरी साहिब से हमला कर सतनाम सिंह का मर्डर कर दिया गया था। पुलिस को कपूरथला के गांव वडाला कलां के रहने वाले सरबजीत सिंह ने कहा था कि वह घटना वाले दिन अपने ससुराल घर आया था। वह साले सतनाम के साथ घर रहे थे। रास्ते में बलवीर सिंह और उसकी प|ी कुलदीप कौर ने हमला कर उसका मर्डर कर दिया। मर्डर का कारण कुलदीप कौर के मोबाइल पर आई सतनाम की मिस्ड कॉल बताई गई थी।