- Hindi News
- सूरानुस्सी में कार को ओवरटेक करते ऑटो पलटा, ड्राइवर मरा
सूरानुस्सी में कार को ओवरटेक करते ऑटो पलटा, ड्राइवर मरा
जालंधर| मकसूदांसे सटे सूरानुस्सी में मंगलवार सुबह कार को ओवरटेक करते समय एक ऑटो पलट गया, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्पोर्ट्स कॉलेज के पास पड़ते गुरु नानक नगर के रहने वाले करण (21) के रूप में हुई है। थाना एक पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 (गैर-कुदरती मौत) के तहत कार्रवाई की है। एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि करण अॉटो चालक था और उसके पिता ओम प्रकाश भी ऑटो चलाते हैं। उसका ऑटो खराब था और वह अपने दोस्त का ऑटो मांगकर सूरानुस्सी गया था। वह सूरानुस्सी से एकता नगर की तरफ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अॉटो चालक एक कार को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान सामने से कोई अन्य कार के जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गिरते ही उसके सिर पर चोट लगी और खून अंदर ही जम गया। उसी के चलते उसकी मौत हो गई।