- Hindi News
- सुनैना हत्याकांड : बचाव पक्ष का क्राॅस, सुनवाई 15 को
सुनैना हत्याकांड : बचाव पक्ष का क्राॅस, सुनवाई 15 को
शहरके बहुचर्चित सुनैना हत्याकांड की सुनवाई मंगलवार को एडिशनल सेशन जज हरवीन भारद्वाज की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने क्राॅस किया। सुनवाई को लेकर पुलिस जेल से केस के पांच आरोपी सतनाम नगर के पंकज सिंह संधू उर्फ भीमा, लसूड़ी मोहल्ला के रोहित कुमार उर्फ बब्बू, उसके भाई रमेश कुमार काकू, बद्री कालोनी के संदीप कुमार सैंडी और बस्ती दानिशमंदा के मेन बाजार के जगदीप कुमार उर्फ बिल्ला को कोर्ट लेकर आई थी। कोर्ट ने केस की सुनवाई 15 दिसंबर मुकर्रर की है।
बस्ती दानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्र सुनैना 10 नंवबर, 2009 को गांव नाहलां में रहती सहेली से मिलने गई थी, लेकिन लौटी नहीं। सुनैना की मां मंजीत कौर बेटी की सारी रात तलाश करती रही। दूसरे दिन घर से करीब सवा किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन कालोनी से सुनैना की जली हुई लाश मिली थी। सुनैना की हत्या रेप के बाद की गई थी। पुलिस ने केस में उक्त आरोपी पहले नहीं पकड़े तो मंजीत कौर हाईकोर्ट चली गई थी। हाईकोर्ट की फटकार से हरकत में आई पुलिस पांच आरोपी पकड़ लिए थे।