पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संडे को रेहड़ी लगाता, बाकी दिन बेचता था हेरोइन

संडे को रेहड़ी लगाता, बाकी दिन बेचता था हेरोइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| सीआईएस्टाफ की पुलिस ने पटेल चौक के पास से पांच ग्राम हेरोइन के साथ इस्लामगंज के रहने वाले विशाल सभ्रवाल उर्फ नीशू को पकड़ा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया है। इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई मोहन सिंह ने आरोपी को पकड़ा है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि नीशू संडे बाजार में फड़ी लगा कर कपड़े बेचता है। उसे हेरोइन पीने की लत लग गई थी। इसलिए उसने अमृतसर से थोड़ी मात्रा में हेरोइन खरीद कर परचून में बेचनी शुरू कर दी। नीशू कहता है कि संडे बाजार में वह कपड़े बेच कर अच्छी कमाई कर लेता था, लेकिन नशा महंगा है तो उसने खुद बेचनी शुरू कर दी। लोगों को शक हो। इसलिए वह सड़े को फड़ी जरूर लगाता था। वह एक महीने से हेरोइन बेच रहा है। इसी तरह पुरानी जेल के अंदर से एएसआई जगदेव सिंह ने गुरु अमरदास नगर के रहने वाले गौरव को हेरोइन पीते पकड़ा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-27 के तहत केस दर्ज किया गया है।