- Hindi News
- जीआरपी एसपी ने थानेदारों से कहा शिकायत बर्दाश्त नहीं
जीआरपी एसपी ने थानेदारों से कहा - शिकायत बर्दाश्त नहीं
जालंधर| जीआरपीके एसपी लखविंदर सिंह खैहरा ने मंगलवार को कपूरथला और जालंधर के आठ थानों के एसएचओ के साथ मीटिंग की। इसमें एसपी ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ दिनों से जीआरपी के जवानों की यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं किए जाने को लेकर शिकायत मिल रही है। साथ ही वह अपने प्वाइंट पर ड्यूटी भी सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। इससे जीआरपी की इमेज खराब हो रही है। इसलिए सभी अपनी ड्यूटी प्रॉपर तरीके से करें। यदि किसी के खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो उसे दंडित किया जाएगा।