पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर छेड़खानी का केस दर्ज करने का आरोप

पुलिस पर छेड़खानी का केस दर्ज करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| फगवाड़ाके गांव मेहमी की रहने वाली एक महिला ने थाना बहराम पुलिस पर छेड़खानी का केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी नवांशहर को शिकायत दी है और उन्होंने डीएसपी बंगा को मामले की जांच सौंपी है। महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां विदेश रहती है। उसने बताया कि गांव मेहमी के रहने वाली एक महिला के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उस महिला की जान-पहचान उपर तक है। वह उसे तंग करने के लिए रोजाना कुछ युवकों से छेड़खानी करवाती। जब भी वह घर से निकलती तो युवक गलत इशारे करते। इस बारे कई बार पुलिस को बताया, मगर कोई केस दर्ज नहीं किया जा रहा। उसकी मांग है कि महिला उन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।