- Hindi News
- घर के बाहर खड़े मां बेटे को इनोवा ने मारी टक्कर
घर के बाहर खड़े मां-बेटे को इनोवा ने मारी टक्कर
जालंधर| करतारपुरसे सटे दीत नंगल गांव में तेजी से मोड़ काट रहे इनोवा चालक ने महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे को टक्कर मार दी। मां-बेटे को पहले करतारपुर सिविल ले जाया गया, जहां से उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया। दीत नंगल की रहने वाली रनदीप कौर (28) प|ी जगतार ने बताया कि वह अपने डेढ़ साल के बेटे नवदीप सिंह के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोड़ पर इनोवा चालक ने तेज रफ्तार में मोड़ काटने की कोशिश की, तो साइड पर खड़ी रनदीप और नवदीप को साइड मार दी। जिससे नवदीप के सिर में गंभीर चोट लग गई। कार चालक ने टक्कर के बाद खुद मां-बेटे को गाड़ी में डाल सिविल अस्पताल करतारपुर पहुंचाया।