पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला कांग्रेस प्रधान के खिलाफ बगावत

महिला कांग्रेस प्रधान के खिलाफ बगावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबमहिलाकांग्रेस प्रधान किट्टू गरेवाल के खिलाफ महिला मेंबरों ने बगावत कर धमकी दी है कि किट्टू को हटाया नहीं गया तो वह सभी इस्तीफे दे देंगी। उनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर आजाद लड़ी किट्टू को सिर्फ 200 वोट मिले थे। एक तो वह पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ीं, मंच से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को टिकट बेचने वाले व्यापारी बताया। उसी नेता को पार्टी की महिला विंग की कमान कैसे सौंपी जा सकती है।

पंजाब की प्रदेश उपप्रधान कृष्णा मित्तू ने बताया कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस प्रधान शोभा ओझा को मेल करके पूछा गया है कि इस महिला का कांग्रेस में क्या योगदान है, सबको बताया जाए। इसे प्रधानगी सौंपने से पहले लोगों से इसके बारे में पूछने की जरूरत क्यों नहीं समझी गई।

राहुल गांधी भी कहते रहे हैं कि जो पार्टी में दोबारा आता है उसे तीन साल तक कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी लेकिन प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने उनको प्रधान बनाकर काम करने वाली महिला वर्करों के साथ धक्का किया है। उन्हें तुरंत हटाया जाए। इस मौके पर उप-प्रधान पिंकी भाटिया, सुखचैन बस्सी, सपिंदर कौर, अरुणा अरोड़ा ऊषा मल्होत्रा, प्रदेश जनरल सेक्रेटरी शशि सूद, कुसुम, रानी सोढी, लिल्ली, सुषमा गौतम और मिनाक्षी वर्मा, जिला प्रधान लुधियाना शहरी आशा गर्ग और जिला प्रधान कपूरथला मनदीप कौर ने भी इस्तीफा देने की धमकी दी।

प्रदेश कार्यकारिणी की पदाधिकारी किट्टू की नियुक्ति का विरोध करती हुईं।