पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोढल रोड चिल्ड्रन पार्क में आज से शुरू होगी रामलीला

सोढल रोड चिल्ड्रन पार्क में आज से शुरू होगी रामलीला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावण ने किया कैलाश हिलाने का प्रयास

कठपुतली डांस 28 को

श्रीगणेशड्रामेटिक क्लब जगतपुरा इकहरी पुली। 45वीं रामलीला के मंचन का पहला दिन। गणेश वंदना के बाद पर्दा खुला। कैलाश पर भगवान शिव (राज कुमार मेहता) और पार्वती (उमेश चड्डा) थे। मां पार्वती रामायण के बारे में पूछती हैं कि श्रीराम की कथा कैसे शुरू हुई। भगवान सारी कहानी सुनाते हैं। फ्लैश बैक से रामायण शुरू होती है।

रावण (राज कुमार मेहता) रथ पर सवार हो मामा मारीच (शाम सुंदर पाठक) के साथ कैलाश जाते। विमान रुकता है। रावण बोला विमान क्यों रुक गया। मारीच बोले कोई खराबी गई होगी। खराबी आती है तो विमान आगे के बजाए पीछे क्यों जाता है। नंदीगण प्रकट होते हैं। रावण से कहते यह भगवान शिव का क्रीड़ा स्थल है। कहीं दूसरे स्थान पर जाएं। यह सुन...मैं रावण हूं। कैसे वापिस चला जाऊं। गुस्से में रावण कैलाश पर्वत हिलाने का प्रयास करता है। मगर कैलाश हिला तक नहीं..।

माडलहाउस में रामलीला आज से | शिवकला मंच रामलाला कमेटी माडल हाउस की रामलीला का आयोजन 23 सितंबर को एक अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड माडल हाउस में किया जा रहा है। महासचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि वृंदावन से कलाकार आकर रामलीला का आकर्षक मंचन प्रस्तुत करेंगे। रामलीला रोजाना रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगी।

रामलीला लाइव

बेअंत सिंह पार्क | नवदुर्गा राम लीला समिति की तरफ से राम लीला मैदान, बेअंत सिंह पार्क(फोकल प्वाइंट) में पहले दिन नारद मोह के सीन के मंचन किया गया।

श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब के मेंबर्स | प्रधानगुरप्रीत सिंह, उपप्रधान मदन लाल सेठी, कैशियर विक्रम गुप्ता, राजेश मेहता, संगठन मंत्री विमल शर्मा, सचिव जिम्मी हैं।