- Hindi News
- सिंगर दयालपुरी की कैसेट डिफरेंट मूड रिलीज
सिंगर दयालपुरी की कैसेट डिफरेंट मूड रिलीज
जालंधर | लोकगायकदलविंदर दियालपुरी की नई ऑडियो सीडी डिफरेंट मूड लोकगायक सुरिंदर शिंदा ने रिलीज की। ग्रुव कंपनी की ओर से तैयार सीडी में संगीत साहिल शर्मा अबोहर, हैरी सिंह बटाला और बंटी सहोता ने दिया है। गीतकार लाल अठौली वाला, गुरमीत चीमा, मलकीत सिंह सोहल और दिलबाग संधू हैं। वीडियो मनजोत, केडी, अशोक खुराना और कुलबीर बापला ने डायरेक्ट की है। इसके प्रोड्यूसर प्रभजोत सिंह और मनिंदर सिंह हैं।
दियालपुरी ने बताया कि नई वीडियो गड्डी यार दी जांदी छालां मारदी नशों के खिलाफ है और बहुत जल्दी चैनलों पर टेलीकास्ट होगी। यहां कर्मपाल सिंह ढिल्लों, गुरदीप सिंह बाहीया, विक्की नागरा, करनैल सिंह, बलदेव राही भी थे।