बाबा बालक नाथ में संकीर्तन
जालंधर | बाबाबालक नाथ मंदिर दिलबाग नगर में जेठे रविवार पर अशोक कुमार एंड पार्टी, मुकेश इनायत, हरजीत हीरा, कुमार हैप्पी, नरिंदर, मनीष ने भजन गाए। भक्तों से खचाखच भरे पंडाल में पौणाहारी के जयघोष गूंजे। यहां ट्रस्टी राममूर्ति, प्रधान अरुण सेठ, पं. मुनीश, अमृत गहीर, साहिल, सागर, सोनू बाबा, दीपक, जोगिंदर पहलवान, गौरव भी थे।