- Hindi News
- अलावलपुर में स्कूल को गार्डन के रख रखाव का सामान दिया
अलावलपुर में स्कूल को गार्डन के रख-रखाव का सामान दिया
जालंधर | प्रीतमप्रकाश समाज सेवा सोसायटी ने सरकारी हाई स्कूल रायपुर-रसूलपुर को गार्डन का सामान दिया। इसमें कटिंग मशीन, पानी लगाने का फव्वारा और अन्य सामान शामिल है। सोसायटी सदस्य सुखजीत शर्मा ने स्टूडेंट्स से कहा, सभी को फलदार-फूलदार और सजावटी पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। बलदेव सिंह ने सोसायटी के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, बच्चों और नौजवानों को वातावरण प्रेमी संत सीचेवाल से प्रेरणा लेते हुए पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका रख-रखाव करने की भी नसीहत दी। मौके पर सोसायटी के चेयरमैन मिंदरपाल, पंच जसवंत सिंह, डॉ. कमलजीत सिंह, मुख्य अध्यापक चरणजीत कौर, संगीता शर्मा, कुलविंदर कौर, बलजिंदर सिंह भी थे।