पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कलोनियों की सफाई के लिए नहीं बना पुख्ता प्लान, फैली घास

रेलवे कलोनियों की सफाई के लिए नहीं बना पुख्ता प्लान, फैली घास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | दोअक्टूबर को रेलवे स्वच्छता अभियान चलाने जा रहा है। रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया की सफाई का प्लान बनाने में ही अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि पहले से सफाई की राह तक रहे रेलवे कालोनी के बाशिंदों को इस अभियान से कोई फायदा होगा या नहीं। जालंधर की सभी रेलवे कालोनियां इस समय जंगल बनी हुई हैं। हर कालोनी में दो से चार फुट ऊंची घास उगी हुई है। नाले जाम पड़े हैं। आए दिन सांप निकलने के कारण लोगों की जान पर बनी हुई है। अफसर दफ्तर में बैठ प्लानिंग तो कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने कालोनियों का मुआयना करके असल हालात नहीं जाने। कालोनी वासी कहते हैं- अभी तक उन्हें अभियान के बारे में बताया तक नहीं गया। वहीं एटीएम एमएस संधू का जवाब मिला- तीस सितंबर तक कालोनी के लोगों को जागरूक कर दिया जाएगा। साथ ही उनका सहयोग लिया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग को रेलवे कालोनी की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।