- Hindi News
- डीएसपी की शताब्दी में सेवा नहीं हुई तो वेंडर पहुंचा हवालात में
डीएसपी की शताब्दी में सेवा नहीं हुई तो वेंडर पहुंचा हवालात में
शताब्दीएक्सप्रेस की शनिवार की रात चार बार चेन पुलिंग और इस कारण 25 मिनट ट्रेन लेट हो जाने के मामले में वेंडरों ने डीएसपी पर आरोप लगाए हैं। वेंडरों का कहना है कि जीआरपी के डीएसपी गुरनाम सिंह लुधियाना से जालंधर के लिए ट्रेन में चढ़े थे। उनकी सही तरह सेवा नहीं हुई, इसी कारण उन्होंने वेंडर मोहम्मद बाबर को बिना वजह ट्रेन से उतार दिया। वहीं, डीएसपी का कहना है कि वेंडर यात्री का सामान उतारने की एवज में अवैध रूप से पैसे ले रहा था। इस कारण उस पर कार्रवाई की। लेकिन डीएसपी और जीआरपी के ही एसएचओ दविंदर सिंह रंधावा के बयान अलग-अलग हैं। यहां तक कि ना जीआरपी थाने में अौर ना ही डीएसपी के पास उस यात्री कोई शिकायत है, जिससे पैसे लेने की बात पर कार्रवाई हुई। मामला फंसता देख केस की जांच कर रहे एसआई मुझैल राम ने वेंडर को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उधर, आरपीएफ ने अज्ञात के नाम पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर एके शर्मा का कहना है कि जिस कोच में चेन पुलिंग हुई है, उसके वेंडर को काबू करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। अगर उस पर गलत कार्रवाई हुई, तो चेन पुल करने की बजाय उसे अमृतसर जाकर शिकायत देनी चाहिए थी। चेन पुलिंग करके उसने रेलवे एक्ट तोड़ा है।
वेंडर शिकायत करे: एआईजी
जीआरपीके एआईजी सुरिंदर सिंह सोढी का कहना है कि इस मामले में यदि वेंडर की ओर से या उनके ठेकेदार की ओर से कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि कोई शिकायत नहीं आती है तो किसके खिलाफ जांच होगी।
आरोपी साबित नहीं : एसएचओ
जीआरपीके एसएचओ दविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यात्रियों से अवैध वसूली के शक में वेंडर को पकड़ा था। आरोप साबित नहीं हुआ तो उसे छोड़ दिया गया है। किसी यात्री ने कोई शिकायत नहीं की थी। यात्री का हमारे पास कोई रिकार्ड नहीं है।
डीएसपी का कहना है कि शनिवार को वह लुधियाना में चार किलो अफीम पकड़े जाने के मामले में जांच करने गए थे। लौटते समय सिटी स्टेशन पर एक यात्री की शिकायत पर वेंडर को काबू करके एसएचओ दविंदर सिंह रंधावा को कार्रवाई के लिए दिया गया था। उस यात्री की डिटेल भी एसएचओ ने नोट की थी। इस बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं है। वेंडर को छोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है यात्री ने बार-बार थाने के चक्करों से बचने के लिए शिकायत ना दी हो। वेंडरों के आरोप पर बोल