- Hindi News
- 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक नहीं होंगी बैकिंग
30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक नहीं होंगी बैकिंग
यदिआपकोबैंक का कोई काम है तो 29 सितंबर तक पूरा कर लें। क्योंकि इसके बाद आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लगातार चार दिन की छुट्टियां होने की वजह से बैंकों का काम नहीं हो पाएगा। चार दिन तक बैंक बंद होने के चलते व्यापारियों में खलबली मची हुई है। वे बड़ी मात्रा में नकदी निकाल रहे है। बैंकों में तीस सितंबर और एक अक्टूबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग का काम होना है। इस दौरान बैंक तो खुले रहेंगे लेकिन पब्लिक से जुड़े रोजमर्रा के काम नहीं होंगे। इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती और तीन अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी होगी। चार अक्टूबर को शनिवार होने की वजह से आधे दिन ही काम होगा। पांच अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इस बार जालंधर में बकरीद पर बैंक बंद नहीं होंगे। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश यदुवंशी का कहना है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बकरीद के अवसर पर बैंक बंद किए जाएंगे, लेकिन पंजाब में बकरीद पर सभी बैंक खुलेंगे। इस बात की पुष्टि एसबीआई के रीजनल मैनेजर विनोद सिंगला ने भी की है। वहीं लीड बैंक मैनेजर बलवंत सिंह का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बकरीद पर बैंक खुलेंगे या छुट्टी रहेगी। फिलहाल छुट्टियों के दिनों में बैंक की ओर से कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। बस एटीएम को फुल किए जाने की बात कही जा रही है। इस दौरान बैंक की ब्रांच खुली नहीं रहेगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग की प्रक्रिया चालू रहेगी। लेकिन अभी केवल दो से तीन फीसदी लोग ही इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग करते है। बाकी के 97 फीसदी लोग बैंक से सीधे ट्रांजेक्शन करते हैं।
करीब एक सप्ताह तक बैंक के बंद होने की वजह से सर्राफा और थोक व्यापारियों को सबसे अधिक दिक्कत होने वाली है। इस बात का भय भी व्यापारियों में है। थोक व्यापारियों का कहना है कि रिटेल के व्यापारी थोक व्यापारियों को चेक में ही भुगतान करते है। बैंक बंद होने से चेक क्लीयरेंस नहीं हो पाती है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि बैंक बंद होने और एटीएम में ट्रांजेक्शन की लिमिट होने से बड़ी खरीददारी करने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। फेस्टिव सीजन होने की वजह से ज्यादा दिक्कत सकती है। ऐसे समय में बैंकों को एटीएम का ध्यान रखते हुए कैस की कमी नहीं होने देनी चाहिए।
एटीएम रहेंगे फुल, कैश भी होगा जमा
एसबीआईके री