- Hindi News
- दलितों के उत्थान में अंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. सिंह
दलितों के उत्थान में अंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. सिंह
मानववादीरचना मंच की ओर से दलित दमन का विचारधारात्मक परिप्रेक्ष्य पर सेमिनार करवाया गया। इसमें जीएनडीयू की संत कबीर चेयर के चेयरमैन डॉ. सेवा सिंह ने पर्चा पढ़ा। उन्होंने भगवद् गीता का उदाहरण देते हुए बताया कि क्षुद्रों और महिलाओं का धर्म सेवा करना है। इसी से उनको मुक्ति मिलेगी। उन्होंने दलितों के उत्थान में डॉ. बीआर अंबेडकर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सांस्कृतिक क्रांति की आशा करते थे और आज समय की मांग भी यही है। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। दूसरे सेशन में तीन किताबें रिलीज की गई। इसकी प्रधानगी सुदेश कल्याण ने की। इसमें गुरदास राम आल्म की प्रतिनिधि कविताएं, जिसका हिंदी अनुवाद सोमा सबलोक ने किया है। शाहिद हसन की कहानी संग्रह दीवार पर लिखी गालियां और लेखिका अनुपमा की समकालीन भारती गल्प विच्च दलित चेतना बुक रिलीज की गई।
इस मौके पर कर्नल तिलकराज, सुरिंदर अजनात, बलबीर परवाना, चाणन राम वडाला, रजनीश बहादर सिंह, हरजिंदर सिंह अटवाल, हरविंदर भंडाल, तस्कीन, रोशन भारती, देसराज काली, संधू बरियाणवी, प्यारा सिंह भोगल, डॉ. केवल सिंह परवाना, मोहन लाल फिल्लौरिया, मदन वीरा, तरसेम सागर, जसवीर शीरी मौजूद रहे।
अनुपमा, सोमा सबलोक और शाहिद हसन की बुक रिलीज की गईं। -भास्कर
दलित दमन का विचारधारात्मक परिप्रेक्ष्य पर सेमिनार