जगराते में होंगी 31 शक्तिपीठों की जोतें
जालंधर | जयमां सेवा संघ की ओर से एक नवंबर में जगराता करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों संबंधी पहली बैठक चेयरमैन किरण कुंद्रा प्रधान हेमंत सरीन की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जागरण में 31 शक्तिपीठों की जोतों को शामिल किया जाएगा। देश में ऐसा पहला अवसर होगा, जहां एक साथ शक्तिपीठों की पावन जोतों के दर्शनों का अवसर ज्योति चौक-नकोदर चौक के मध्य होने वाले जागरण में मिलेगा। जागरण में भजन गायक नरेंद्र चंचल, बालीवुड गायक दिलजान गुणगान करेंगे। जागरण के संबंध में सात अक्टूबर को झंडे की रस्म अदा की जाएगी। यहां बॉबी शर्मा, पवन कुमार, रणदीप सूरी, हैप्पी खुराना, शिवा महाजन, हैप्पी खरबंदा, सुरेश गुप्ता, पवन कपूर, राहुल चौपड़ा, राज कुमार, योगेश खुराना, नितिन गुप्ता, हैरी गुप्ता, गोल्डी पाहुजा, राजेश राजा, रविंदर मुन्ना, अर्जुन मल्होत्रा, दीपक कुमार, राकेश महाजन, विकास बेदी मौजूद थे।