शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया
जालंधर | शहीदअजीत सिंह नौजवान सोसायटी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम का जन्मदिवस मनाया। सदस्यों ने शहीद के बुत्त पर पुष्पमालाएं पहना श्रद्धांजलि दी। प्रधान दीपक महेंद्र ने कहा कि देश में फैली कुरीतियों के खिलाफ एकजुट हो कर सभी को लड़ना होगा, तभी शहीदों का सपना साकार हो सकेगा। निगम ने सोसायटी को चौक के नवीनीकरण की जिम्मेदारी दी है, जिसे वह पूर्ण करेगी। इस मौके पर नगेंद्र चड्डा, सुशांत कुमार, दलजीत नागर, सौरभ कपूर, मुनीष, नीतिश शर्मा, हरदीप सिंह मौजूद थे।