पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कस्टडी में खड़े ट्रक की बैटरी चोरी, केस

पुलिस कस्टडी में खड़े ट्रक की बैटरी चोरी, केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चहेड़ूचौकी में एडीटीओ ने ओवरलोडिंग में ट्रक बांड करवा खड़ा करवाया था। वीरवार को ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि ट्रक से बैटरी चोरी हो गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालान एडीटीओ ने काटा इसलिए उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं। तो ट्रक चौकी में खड़ा क्यों किया, सवाल पर वह जवाब नहीं दे पाए। लुधियाना के आजाद नगर में रहते रमेश कुमार ने बताया कि आठ फरवरी को उनका ड्राइवर सोहन सिंह ट्रक में सरिया लाद जालंधर रहा था। इसी बीच एडीटीओ प्यारा सिंह ने ओवरलोडिंग का चालान काट ट्रक चहेड़ू चौकी में खड़ा करवा दिया। ड्राइवर सोहन आठ की पूरी रात ट्रक में रहा। नौ को तबीयत बिगड़ने पर वह वापस लौट आया। दस को कपूरथला में 9500 रुपए का चालान भुगत जब वह चौकी पहुंचा तो ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। चेक किया तो ट्रक की बैटरी नहीं मिली। चौकी इंचार्ज से बात की तो उन्होंने कहा कि सामान की सिक्योरिटी की हमारी जिम्मेदारी नहीं। नई बैटरी मंगवा ट्रक रवाना किया लेकिन माल चार दिन लेट होने के कारण खरीदार ने इसे रिसीव नहीं किया। किराए के 4500 रुपए भी नहीं दिए।

रमेश ने बताया कि उन्होंने चौकी में बैटरी चोरी होने की शिकायत दी तो चौकी अधिकारियों ने इसे रिसीव नहीं किया। उन्होंने ट्रांसपोर्टर बुलाए तब जाकर मामला दर्ज हुआ। वहीं मामले बाबत चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमनदीप ने कहा कि गाड़ी का चालान एडीटीओ प्यारा सिंह ने काटा था। ट्रक की सुरक्षा की हमारी जिम्मेदारी नहीं। क्योंकि ट्रक चौकी से सटी रेलवे की जमीन पर खड़ा था। चोरी संबंधी ट्रक चालक की ओर से उनको शिकायत आई है।

ओवरलोडिंग में ट्रक बांड कर चहेडू चौकी में खड़ा करवाया था एडीटीओ ने

अपनी बात रखते ड्राइवर सोहन सिंह।